देहरादून/रूद्रप्रयाग(हिल न्यूज़ लाइव): रूद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। चुनाव प्रचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने जनता से सरकार के विकास कार्यों के पक्ष में मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केदारनाथ के चोपता और चंद्र नगर में जनसभा की, जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की, सीएम धमाी ने कहा कि केदारनाथ में कई विकास कार्य हुए हैं, उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।



