देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 2 नवंबर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जांएगे। मां गंगा की डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भगवती मंदिर मारकंडे के पास करेगी और 3 नवंबर को देवी गंगा की अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में विराजमान हो जाएगी।
तीर्थ प्रोहित महेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री के कपाट अभिजीत मूहूर्त में 12:14 मिनट पर बंद किए जांएगे। इसके बाद मां गंगे के दर्शन मुखबा में होंगे।



