CM धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट, राज्य में मानसून के संबंध में दी जानकारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। उन्होंने केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के उपरांत प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति एवं राज्य में मानसून के संबंध में जानकारी दी।  

राज्यपाल गुरमीत सिंह से ने कहा कि केदारनाथ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों हेतु स्वयं मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सराहना के पात्र हैं।