देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। यात्रा को लेकर ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं।
25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी सुविधाएं सही कर दी जाएंगी। यात्रा प्रशासन के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार चारधाम तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में चारों धामों के मौसम की अपडेट जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई देंगी। इसके लिए कैंप परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। इन एलईडी पर चार धामों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।
#chardhamyatraregistration,#chardhamyatra2024,,



