चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, फिटनेस के बाद वाहनों के ग्रीन कार्ड होंगे जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ कार्यालय भवन में 8 नंबर काउंटर को ग्रीन कार्ड के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आज यानि 5 अप्रैल से वाहनों की फिटनेस के बाद वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी हो सकेंगे। कार्ड सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी किए जाएंगे। 

#chardhamyatra2024,#greencard,,,