अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शरू .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नामंकन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है। अग्निवीर योजना के तहत महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के लिए भर्ती नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। 

इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एआरओ लैंसडाउन के निदेशक कर्नल पारितोष मिश्रा ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अग्निवीर योजना के लिए युवाओं की अब तक की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं। 

#AgniveerSchemeApplicationresistration,,