लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां की शुरू.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में बीजेपी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की पांचों सीटों पर प्रचंड जीत का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए राज्य चुनाव प्रबंधन की पहली बैठक की। 

देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में पार्टी नेतृत्व ने सभी 38 विभागों के प्रमुखों और सहप्रमुखों के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। 

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने कहा कि आज मोदी अटल द्वारा रखी गई विकास की नींव पर मजबूत भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 15 वर्षों में सरकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम किया है।