देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जांएगे। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज ग्रीष्मकाल के लिए मंदिर के कपाट खोलने की तिथि निर्धारित की गई।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार पंचमुखी डोली 6 मई को केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी।
पंचमुखी डोली 6 मई श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
आज पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।
#KedarnathDhamopendoor,#KedarnathDham,,,



