पौड़ी में तारामंडल और पर्वतीय संग्रहालय बनाया जाएगा: अनिल बलूनी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पौड़ी में तारामंडल (प्लैनेटेरियम) और पर्वतीय संग्रहालय बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय वन मंत्रालय ने एक हैक्टेयर जमीन राज्य को हस्तांतरित कर दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि इनकी स्थापना के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बलूनी ने बताया कि प्लैनेटेरियम और पर्वतीय संग्राहलय की स्थापना के लिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से एकमुश्त 15 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त की है।