बनभूलपुरा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों को छोड़कर हल्द्वानी के अन्य क्षेत्रों में कर्फ्यू में नरमी  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गृह मंत्रालय से बनभूलपुरा क्षेत्र में ड्यूटी के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की 04 अतिरिक्त कम्पनी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। गुरुवार को बनभूलपुरा में हुई उपद्रव की घटना के पश्चात अब हल्द्वानी में स्थिति सामान्य है। थाना बनभूलपुरा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए कर्फ्यू में नरमी बरती गई है।  जिला प्रशासन द्वारा लोगों को दूध, राशन, दवाइयां आदि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही है।