देहरादून/हल्द्वानी(हिल न्यूज़ लाइव): हल्द्वानी के वनभूलपुरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, सरकारी जमीन से छुडवाया गया अवैध कब्जा, हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया है।
नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। इस दौरान उग्र भीड़ ने टीम पर जमकर पथराव किया, जिस पर टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई, उपद्रवियों ने कई गाडियों को आग के लगा दी और थाने को भी आग लगाने की कोशिश की गई।
इस दौरान थाना बनभूलपुरा पुलिस फोर्स तैनात रही। तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं।
हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्व चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही के दौरान विरोध, पत्थराव, आगजनी की घटनायें की गयी, जिस कारण क्षेत्र तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है, जिला अधिकारी ने इलाके में धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए है। कल हल्द्वानी के स्कूल भी बंद करने के आदेश दिए गए है।



