कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 280 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत जैंतनवाला में जिला योजना के अंतर्गत 11 लाख रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रुपये 279.84 लाख की लागत से बनने वाली जैन्तनवाला, विलासपुर काण्डली व मसन्दावाला की आन्तरिक सड़को का शिलान्यास किया। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को 06 माह के भीतर विकास कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा देश का नेतृत्व एक ऐसे व्यक्तित्व के हाथों में हैं, जिन्होंने आज भारत का मान सम्मान विश्व में ऊंच करने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा के क्षेत्र वासियों द्वारा हमेशा से स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा है। भाजपा सरकार जो, कहती है, वह करती है। मंत्री बोले, निश्चित तौर पर इन विकास योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा।    
 
इस अवसर पर वीरमाता चंद्रलेखा राय, पूर्व प्रधान नैन सिंह पंवार, ग्राम प्रधान सागर सिंह, ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग, प्रेम सिंह पंवार, वंदना बिष्ट, सविता गुरुंग, सचिन ठाकुर, तेज कुमार खत्री, आशीष शर्मा, गिरीश उनियाल, मंजू देउपा, नवीन उनियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।