देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव):उत्तराखंड सरकार का 26 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है और इसको लेकर राज्य सरकार के वित्त मंत्री ने पूरी तैयारी कर ली है और इस बार के बजट को पिछली बार के बजट से ज़्यादा रखा गया है। बजट सत्र 26 फरवरी से 1 मार्च तक देहरादून में होगा।
बजट सत्र को लेकर उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार जो बजट ला रही है वो प्रदेश की जनता के अनुकूल होगा और इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और ये पिछ्ले साल के मुकाबले ज़्यादा बेहतर होगा।
आपकों बता दे 2024-24 में राज्य सरकार ने 77 हज़ार करोड़ का बजट पेश किया था इसके साथ साथ 11 हज़ार करोड़ का अतरिक्त बजट आया था इस बार 88 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का बजट राज्य सरकार पेश करेगी।



