हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस टीम को 50 हजार ईनाम की घोषणा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): बीते 8 फरवरी को हल्द्वानी में हुई हिंसा के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें उपद्रवियों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। 

 पुलिस महानिरीक्षक पी/एम एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में वांछित नामजद अभियुक्त अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है। आज 02 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।