देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली में पशुपालन विभाग की 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। जनपद के जोशीमठ, कर्णप्रयाग, देवाल व गैसैंण ब्लॉक में वाहन का संचालन किया जा रहा है।
जिनके माध्यम से जिले में अभी तक 9 हजार 264 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया है। योजना का शुभारंभ 16 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। 1962 एमवीयू के राज्य प्रभारी आशीष नेगी ने बताया कि अभी तक राज्य के 60 ब्लॉक में संचालित एमवीयू से 1 लाख 19 हजार 876 मवेशियों का उपचार किया गया है।



