देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना अनुमोदन दे दिया है। इस अनुमोदन के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश 21 फरवरी 2023 द्वारा एक वर्ष हेतु प्रदान की गई थी वह सुविधा अब 22 फरवरी 2024 से 21 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।
सचिव परिवहन ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे जिस पर आज मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दी है।
#vehiclesFitnesstestuttarakhand,,



