उत्तराखण्ड को विशेष सहायता योजना के तहत मिली धनराशि, सीएम ने पीएम का जताया आभार.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना, 2023-24 के तहत उत्तराखण्ड को 372.63 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस धनराशि से प्रदेश के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।