गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): 75वें गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 

अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। साथ ही एस0डी0आर0एफ0 की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, पौड़ी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, परिवहन, 46 पी0ए0सी0 के अपर उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, 31 पी0ए0सी0 के वरिष्ठ सिपाही लक्ष्मण सिंह और नैनीताल फायर सर्विस चालक गणेश सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पदक देने की घोषणा की गयी है।