उत्तराखंड कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, पंचायती चुनाव में जुड़वा बच्चों समेत गन्ना किसानों को दी राहत  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

  • जिसके तहत प्रदेश के सहायक अभियंताओं को 4 हज़ार प्रतिमाह वाहन भत्ता दिया जाएगा। 
  • महिला सरकारी कार्मिक/एकल अभिभावक (महिला/पुरुष) को सेवाकाल में शत प्रतिशत वेतन के साथ 2 साल का CCL स्वीकृति दी गई। औद्योगिक विकास (खनन) में जिला खनन अधिकारियों के पद सृजित किए गए। 
  • वित्त विभाग के वैयक्तिक सहायक संवर्ग में 4800 ग्रेड पे का वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी का पद सृजित।
  • औद्योगिक विकास (खनन) विभाग में उत्तराखण्ड रिवर ड्रेजिंग नीति 2021 में संशोधन किए जाने को कैबिनेट ने मंज़ूरी दी।
  • कैबिनेट ने पुरानी जेल परिसर, देहरादून में बने बार भवन को 5 बीघा ज़मीन 30 साल की लीज पर देने की मंज़ूरी दी।
  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए PWD की भूमि निःशुल्क दी जाएगी। 
  • कैबिनेट द्वारा व्यवसाय संघ (उत्तराखण्ड संशोधन) विधेयक, 2020 को सदन के पटल से वापस लिये जाने का निर्णय लिया गया।
  • उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के अधीन साहसिक पर्यटन विंग में कार्मिकों के संविदा पदों हेतु चयन प्रक्रिया में संशोधन किया गया। 
  • कैबिनेट द्वारा वाईब्रेन्ट विलेज योजनांतर्गत सीमान्त गांव जादुंग उत्तरकाशी के पर्यटन विकास हेतु होम स्टे कलस्टर के रूप में विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • राज्य के कुशल खिलाड़ियों को लोक सेवा और सरकारी पदों में 4% क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का निर्णय। 
  • लखवाड़ ब्यासी परियोजना में  10 लाख तक के कार्य स्थानीय लोग लोकल सोसाइटी के माध्यम से कर सकेंगे।
  • कोविड काल के पेंडिंग बिलों का 50% से ज्यादा का भुगतान केंद्र की आपदा मद से होगा।
  • हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को सोसाइटी के बजाए कंपनी संचालित करेगी।
  • राज्य के कुशल खिलाड़ियों को लोक सेवाओं और अन्य पदों में 4% क्षैतिज आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को विधानसभा के पटल पर रखे जाने के लिए सहमति दी गई। 
  • पंचायती राज विभाग में 2 से अधिक बच्चे के मामले में चुनाव नहीं लड़ने दिया जाता था लेकिन दूसरा बच्चा जुड़वां होने की स्थिति में एक ही बच्चा माना जाएगा। 
  • गन्ना भुगतान मूल्य में 20 प्रति कुंतल MSP बढ़ाई गई है, अब अगेती का मूल्य 375 और सामान्य का 365 प्रति कुंतल हुआ। 
  • कैबिनेट ने उत्तराखण्ड पुलिस मोटर परिवहन शाखा अधीनस्थ सेवा संशोधन नियमावली 2024 की जाएगी लागू करने का निर्णय लिया है।
  • इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा सेवा नियमावली में संशोधन करने का भी निर्णय लिया गया है।

#dhamicabinet,,,,