देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): 25 जनवरी को देहरादून स्थित गांधी पार्क में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डॉ. वी. षणमुगम ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "Nothing Like Voting, I Vote for Sure" (वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम) निर्धारित की गई है।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शासन के समस्त उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य शपथ दिलाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसीएस ने सभी उच्चाधिकारियों को एक पत्र लिखा है।



