अयोध्‍या में राम लला प्राण प्रतिष्‍ठा देशभर में रामायण पाठ और भजन करते हुए निकाली जा रही शोभा यात्राएं .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अयोध्‍या में होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्‍य में देशभर में लोगों ने रामायण पाठ और भजन करते हुए शोभायात्राएं निकाली। विभिन्‍न स्‍थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्‍ठानों का आयोजन किया जा रहा है।

rammandir
अयोध्या में कल भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर देशभर के मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। लगातार रामधुन, भजन-र्कीतन और रामायण का पाठ चल रहा है।

देश भर के प्रमुख स्थानों पर पोस्टरों पर रामायण के विभिन्न श्लोक भी छापे गए हैं, और संगीत, भक्ति गीतों और राम चरित मानस के छंदों के पाठ के साथ धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

ram

देशभर में जगह-जगह रामलीलाएं, भागवत कथाएं, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं, मठ, मंदिरों की दीवारों पर आकर्षक धार्मिक वॉल पेंटिंग की गई। सुंदर कांड पाठ, भजन, कीर्तन के साथ ही सबकी सहभागिता से स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

#Ayodhya,#rammandir,#rammandirpranpratishthha,,