जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए 26 हेक्टेयर भूमि चिन्हित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य सरकार ने चमोली जिले के जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए गौचर के बमोथ में 26 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है। 

आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने जोशीमठ भू धंसाव आपदा के 1 वर्ष बाद कल शाम आपदा प्रभावितों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र के जो हाई रिस्क जोन चिन्हित हुए हैं, उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से खाली किया जाना आवश्यक होगा। 

डॉक्टर सिन्हा ने कहा कि प्रभावित परिवारों से विकल्प मांगे जाएंगे, जिसमें प्रभावित भवन व भूमि मुआवजा लेकर उपलब्ध सुरक्षित स्थानों पर घर बनाने या सरकार द्वारा प्रस्तावित भूमि/भवन पर स्थाई तौर पर रह सकते हैं। 

#Joshimathlandslide,,