देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा और राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और श्रीराम धुन का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्तराखंड में भी उत्साह का महौल है। पूरा प्रदेश भक्ति माहौल में राममय हो गया है।
इस दौरान उन्होंने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज चारों ओर राम ही राम हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में राम उत्सव के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
#ShriRamLalainAyodhya,,



