देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्सेस्टर्स समिट में आवास विभाग द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों के धरातलीकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सभी अनुबंधों की ग्राउण्डिंग की प्रगति को इन्वेस्टर्स समिट के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने को कहा। राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को प्रमुख निवेशकों से नियमित रूप से सम्पर्क में रहने और अनुबंधों का लगातार फॉलोअप लेने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि राज्य में आवास विभाग के तहत 45 हजार करोड़ रुपए से अधिक के अनुबंधों पर कार्यवाही की गई है।



