देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल की मुख्य न्यायधीश ऋतु बाहरी को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायधीश रही हैं।
आपको बता दें कि न्यायधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनाया गया था।



