उत्तराखंड में अगले 36 घंटे में बर्फबारी और बारिश की संभावनाः मौसम विभाग.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में आज मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जबकि दोपहर से राज्य के अधिकतर हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और हरिद्वार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विभाग ने इस दौरान राज्य के दो हजार 200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अनुमान भी जताया है। इस बीच उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली में कईं स्थानों पर पहली फरवरी को हुई बर्फबारी से सड़क मार्ग अब भी अवरूद्ध हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।