देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स चलाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 26 फरवरी तक बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स चलाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को पिछले 5 सालों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और पाठ्यक्रम का रिवीजन भी करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत देहरादून स्थित आईसीटी वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवाई जाएगी।
डॉ. रावत ने बताया कि वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से संचालित ऑनलाइन रिफ्रेश कोर्स के अतिरिक्त परख अभ्यास कार्यक्रम के लिए विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा मोबाइल पर ‘स्विफ्ट चौट’ एप्लीकेशन डाउनलोड कर पंजीकरण किया जा सकता है।



