देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फ़बारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश से राज्य में ठण्डक बढ़ रही है। राज्य में चारधाम सहित बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमापत होने से कड़ाके की ठण्डक पड़ रही है।
वहीं, देहरादून सहित राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के कारण ठण्ड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान भी व्यक्त किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना के चलते मौसम विभाग ने आवाजाही करने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
#Uttarakhandmausam,#barbari,#snowfallinuttarakhand,,,,



