देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य के 29 विभाग पंचायतों को हस्तांतरित किए जाएंगे। इसको लेकर पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने आज देहरादून में चर्चा की और अधिकारियों को इस पर विधानसभा में संकल्प पत्र लाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रदेश के पंचायत भवन निर्माण की धनराशि को दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान महाराज ने पंचायती राज विभाग के कार्मिकों के लिए केडिट कार्ड बनान और 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के व्यय बढ़ाने पर जोर दिया।



