प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 27 फरवरी को होगा मतदान.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी. षणमुगम ने बताया कि  इस सीट के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन से संबंधित प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 

उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि 15 फरवरी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। गौरतलब है कि वर्तमान में इस सीट पर भाजपा के अनिल बलूनी राज्यसभा सदस्य हैं। बलूनी का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।