अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्तराखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को 14 जनवरी को उत्तरायण उत्सव से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक राज्य में सांस्कृतिक उत्सव मनाने के निर्देश जारी किए हैं। 

इस उत्सव के लिए विकास खण्ड स्तर पर महिला, युवा मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों की समितियां गठित की जाएगी और धार्मिक स्थलों पर कलश यात्रा व झांकियों का आयोजन किया जाएगा।

#Ayodhya,#ShriRam,,