देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में मौसम के करवट लेने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मंगलवार को राज्य के सभी ज़िलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विभाग ने 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है। इस बीच प्रदेश में आज आमतौर पर मौसम साफ बना हुआ है।
हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कईं स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है। वहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गई है। शाम के वक्त पाला पड़ने से ठण्ड में बढ़ोतरी हुई है और कई स्थानों पर पानी जमने लगा है। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
#Mausamupdate,#hillyareas,#uttarakhand,,



