हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू, संचालन का समय भी तय .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कुमाऊ क्षेत्र की जनता के लिए काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। काठगोदाम डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। 

यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की लगातार मांग के चलते इस बस के संचालन का निर्णय लिया गया है। ये बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से ये बस अपराह्न 3.30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी।