देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): शीतकालीन ट्रैकिंग रुट पर पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने आपदा प्रबंधन, पर्यटन, वन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
इस दौरान उन्होंने वन विभाग को ट्रैक पर जाने वाले पर्यटकों की जानकारी आपदा प्रबंधन, तहसील प्रशासन के साथ ही पुलिस से भी साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही एडवाइजरी जारी कर शीतकाल के लिए बंद ट्रैकिंग रुटों की जानकारी टूर आपरेटरों को देने और पर्यटक स्थलों की आवासीय सुविधा के आधार पर ट्रैकरों को जाने की अनुमति जारी करने के निर्देश दिए।



