देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण के लिए एक प्रशिक्षण निदेशालय बनाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण अनुभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रशिक्षण नीति बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।



