श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर CM धामी के निर्देशानुसार पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदला गया .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रखा गया है। देश में यह पहली बार किसी संरक्षित क्षेत्र का नाम माँ सीता के नाम पर रखा गया है। 

सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में माँ सीता जी का पौराणिक मंदिर और महर्षि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा की जाती है तथा यहां जाने की अनुमति वन विभाग द्वारा दी जाती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम का देवभूमि उत्तराखण्ड से गहरा संबंध रहा है इसी क्रम में पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर अब सीतावनी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में बच्चों व स्थानीय लोगों ने पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।
 

#SitavaniConservationReserve,#PawalgarhConservationReserve,,