अयोध्‍या में रामलला विराजमान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, पूरी रामनगरी 10 लाख दीपों से जगमगाएगी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अयोध्‍या में रामलला विराजमान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस भव्‍य समारोह का साक्षी बनने के लिए हजारों रामभक्‍त अयोध्‍या शहर पहुंच गए हैं, हालांकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी तक रामलला के दर्शन की व्‍यवस्‍था बंद है।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को पूरी रामनगरी दस लाख दीपों से जगमगाएगी। सरकार के आह्वान पर मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व पौराणिक स्थलों पर श्रीराम ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। अयोध्या, सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी।

प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से इसकी भव्य तैयारी की जा रही है। रामलला, राम की पैड़ी, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चैक, मणिराम दास छावनी समेत सौ मंदिरों, प्रमुख चैराहों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।

सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे देश में पर्व की तरह मनाने की अपील की है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात में हर देशवासी से अपने घर में दीप प्रज्वलित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि प्रदेशवासी सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप जलायें।
 

#RamlalaVirajmani Ayodhya,,