देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केंद्र सरकार ने राज्य के पांच हजार 115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। श्रीमती आर्या ने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत करने से महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और आंगनबाड़ी बहने सशक्त भी बनेगी।



