नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने फर्जी इनकमिंग कॉल तथा साइबर अपराध और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे फर्जी कॉल आने पर सतर्क रहें। इन कॉल में लोगों से स्टार 4 0 1 हैश दबाने के बाद कोई अज्ञात मोबाइल नम्बर डायल करने के लिए कहा जाता है।
इसके बाद कॉल सम्बन्धित व्यक्ति के पास आने वाली कॉल अज्ञात मोबाइल नम्बर पर मिलने लगती है और धोखाधडी की संभावना बन जाती है। विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से कहा है कि वे अपने ग्राहकों से स्टार 4 0 1 हैश डायल नहीं करने को कहें।



