स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने टिहरी जिले के नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): नई टिहरी के बौराड़ी स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह‘ में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने टिहरी जिले के 113 में से 90 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। 

इसके साथ ही उन्होंने विकासखंड थौलधार के अन्तर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र भमोरिखाल के 60 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन और सीएमओ कार्यालय परिसर में 44.58 लाख रूपये की लागत से बनने वाले औषधि भंडार गृह व सामुदायिक बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास भी किया।