देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में पिछले एक वर्ष में 1 हजार से ज्यादा टीबी मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। साथ ही टीबी मरीजों की देखभाल के लिए लगभग 20 हजार लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान से जोड़ा गया है।
यह अभियान उत्तराखण्ड में सितंबर 2022 में शुरू हुआ था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पिछले साल सितंबर में शुरू हुए ’“टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान”’ के तहत निर्धारित मानकों पर खरा उतरे रूद्रप्रयाग जिले के 44 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों व नगरीय इलाकों के चार वार्डों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस वर्ष जिले की 108 अन्य ग्राम पंचायतों में ’“टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान”’ चलाने का निर्णय लिया गया है।



