कोविड-19 के नए वैरिएंट JN-1 को लेकर उत्तराखंड सरकार सर्तक .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव):  देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट JN-1 को लेकर उत्तराखंड सरकार सर्तक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नए वेरिएंट पर नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार से विभिन्न अस्पतालों में संसाधनों और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के संबंध में जानकारी भी ली है। 

#Covid19JN-1,,