राज्य सरकार ने उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत पाटा में परिवार कल्याण उपकेन्द्र की स्थापना को मंजूरी दी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य सरकार ने उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाटा में परिवार कल्याण उपकेन्द्र की स्थापना के लिए स्वीकृति दे दी है। साथ ही परिवार कल्याण उपकेन्द्र की स्थापना और आवश्यक कार्मिकों के अलावा 13 लाख 34 हजार रूपये की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति भी दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के अनुसार यह स्वास्थ्य उपकेंद्र 3 हजार 424 आबादी को लाभान्वित करेगा।