देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): बेस्ट टूरिज्म विलेज और बेस्ट रूरल होम स्टे प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता और बेस्ट रूरल होम स्टे प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
हरिद्वार जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश सिंह यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 चरणों जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के तहत पिथौरागढ़ के सरमोली गांव को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टूरिज्म विलेज चयनित किया गया था।
#TourismVillageandBestRuralHomeStay, ,



