शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास से देश बनेगा 2047 तक विकसित राष्‍ट्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू .

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य का विकास देश को 2047 तक विकसित राष्‍ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एम.एन.आर शैक्षणिक संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि महिलाओं की जरूरतों, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में वंचितों को प्राथमिकता में रखा जाए। 

उन्होंने ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं और हैदराबाद के आईटी कर्मचारी सबसे अधिक मांग में हैं।

#PresidentDraupadiMurmu,,