देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाला यह खेल महाकुंभ उत्तराखण्ड के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच देता है।
राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्य भी रही मौजूद।
#KhelMahakumbh2023,#dehradun,,



