फ्लाइंग हॉक से अतिक्रमण के खिलाफ देहरादून पुलिस की कार्रवाई, अभियान आगे भी लगातार रहेगा जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून में यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस ड्रोन की मदद ले रही है। फ्लाइंग हॉक अभियान में देहरादून पुलिस ने राजधानी में अवैध ठेले या रेहड़ी लगाकर यातायात को अवरुद्ध करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की है। 

अभियान के तहत 34 अवैध रेहड़ी और दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाए गए 15 रिंग को पुलिस ने जब्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए फ्लाइंग हॉक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 

#FlyingHawk,dehradunpolice,,