चमोली में लाडली महोत्सव 2023 एक अनूठी पहल शुरू, जानें क्या है इस महोत्सव का उद्देश्य.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली जिले के सिमली में लाडली महोत्सव 2023 नाम से एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इसका मकसद किशोरियों को मंच प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देना है। 

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने इस अभियान का शुभारंभ किया। इस वर्ष लाडली महोत्सव का विषय भारतीय हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रखा गया है।

#LadliMahotsav2023,#chamoli,,