देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): नए साल के स्वागत के लिए जश्न की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस ने भी अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को राजधानी में 31 दिसंबर को होने वाली पार्टी से संबंधित जानकारी थानों में उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने हुडदंग करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा नए साल के जश्न को देखते हुए देहरादून में यातायात प्लान जारी किया गया है। साथ ही मसूरी जाने के लिए विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही देहरादून और मसूरी में यातायात की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी।
हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आने वाले पर्यटक वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा।
चन्द्रभागा नदी किनारे और पुराने रेलवे स्टेशन के पास वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग रहेगी ।
सवारी वाहन ओर लोकल वाहनों को श्यामपुर से होते हुए मुख्य मार्ग से शहर में प्रवेश की छूट रहेगी ।
ट्रैफिक का दबाव कम रहनें पर बाहरी राज्यों के वाहन हरिद्वार बाईपास मार्ग से ऋषिकेश की ओर आ सकेंगे।
ऋषिकेश से हरिद्वार जाने के लिए बाईपास स्थित मनसा देवी फाटक से बैराज होते हुए चीला रोड की ओर यातायात को भेजा जायेगा
31st के दृष्टिगत यातायात / पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु यातायात पुलिस से मसूरी / ऋषिकेश हेतु पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में देहरादून शहर / मसूरी / ऋषिकेश की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थि किये जाने हेतु यातायात पुलिस में टोईंग क्रेन को नियुक्त कर भ्रमणशील रखा जा रहा है जिनके माध्यम से नो-पार्किंग / अनावश्यक मार्ग में खडे वाहनों पर टोईंग / क्लेंपिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखे जाने हेतु देहरादून शहर / मसूरी में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जायेगी ।
शराब पीकर वाहन चलाने /हुडदंग मचाने वाहन चालकों के लिए बैरियर प्वाइंटो पर चेकिंग की जाएगी।
नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष 2024 के दृष्टिगत मसूरी डाईवर्जन व बाटाघाट चैक पोस्ट से मसूरी आने वाले *भारी वाहनों को दिनांक 31 दिसम्बर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक प्रातः 08.00 बजे से 24.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।
आवश्यक सेवा वाले वाहनों को उक्त प्रतिबन्धित समय में आवागमन की छूट रहेगी।
देहरादून शहर में संचालित विक्रम वाहन / सिटी बस को अवश्यकतानुसार डायवर्जन की कार्यवाही की जा सकती है ।
मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग क्रेग से जेपी बैण्ड व जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से मेन रोड पर भेजा जायेगा, जो कि वन वे रहेगा ।
2-पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड़ की ओर भेजा जायेगा ।
लाल टिब्बा से आने वाले वाहनों को मंलिगार तिराहे से डायवर्ट करते हुए बुडस्टॉक स्कूल के नीचे से जेपी बैण्ड और जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जायेगा ।
धनोल्टी / बाटाघाट से आने वाले ट्रैफिक को जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट करके झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड़ की तरफ भेजा जायेगा । मसूरी क्षेत्रान्तर्गत वाहनों को पार्क किये जाने हेतु पार्किंग स्थल। पिक्चर पैलेस से लण्ढौर रोड़, जैन धर्मशाला तक रोड़ के दाहिनी ओर एवं नगर पालिका पार्किगं ।
दिल्ली से रुड़की / सहारनपुर से मोहण्ड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान-
दिल्ली /रुड़की / सहारनपुर – मोहण्ड- आशारोड़ी – आई0एस0बी0टी0 – शिमला बाईपास – सैन्ट ज्यूड चौक – बल्लुपुर चौक – गढ़ी कैन्ट तिराहा – अनारवाला तिराहा – जोहड़ी गांव – मसूरी रोड़ – कुठाल गेट – मसूरी ।
दिल्ली से हरिद्वार- ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान-
हरिद्वार / ऋषिकेश से हर्रावाला – मोहकमपुर फ्लाईओवर – जोगीवाला – U टर्न कैलाश अस्पताल - पुलिया नं0 06 – रिंग रोड़- लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मन्दिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी ।
मसूरी से दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / ऋषिकेश / हरिद्वार / विकासनगर जाने हेतु वापसी रुट –
मसूरी – कुठाल गेट – ओल्ड राजपुर रोड़ – राजपुर - साँई मन्दिर – कृरशाली चौक – आई0टी0 पार्क – तपोवन बाईपास रोड – नालापानी चौक – तपोवन गेट - लाडपुर तिराहा– पुलिया नं0 06 - जोगीवाला से ऋषिकेश / हरिद्वार/ आई0एस0बी0टी0 की ओर जा सकेंगे।
#DehradunPolicetrafficeplan,#newyear2024,,,



