प्रदेश के 144 राजकीय चिकित्सा इकाईयों को मिलेगा वर्ष 2022-23 का कायाकल्प अवार्ड .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश के 144 राजकीय चिकित्सा इकाईयों का चयन वर्ष 2022-23 के कायाकल्प अवार्ड के लिए किया है। यह अवार्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। 

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की 4 जनवरी को इन चिकित्सा इकाईयों को अवार्ड देंगे। जिन इकाइयों को अवार्ड के लिए चुना गया है, उनमें 10 जिला चिकित्सालय, 12 उप जिला चिकित्सालय, 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 64 आयुष्मान आरोग्य मंदिर व एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शामिल है। इन सभी चयनित चिकित्सा इकाईयों को 2 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

#KayakalpAward2022,,